मैहर जिले की जनसुनवाई में आये 118 आवेदन
(मैहर) मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार मैहर में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने जिले के विभिन्न अंचलों से प्राप्त 118 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम मैहर श्रीमती दिव्या पटेल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
