सीएमएचओ ने मलेरिया जागरूक अभियान रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया –

Advertisement

( मुरैना )

विश्व मच्छर दिवस के उपलक्ष्य में मच्छरों से होने वाले रोंगो जैसे मलेरिया डेंगू, चिकिनगुनिया एवं फाइलेरिया से बचाव एवं सावधानियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के मकसद से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरसी बांदिल ने गुरूवार को मलेरिया जागरूक अभियान रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी श्री हरिओम सिंह, डॉ. अजय गोयल, जिला टीकाकरण अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त स्टॉफ उपस्थित थे।
मलेरिया जागरूक अभियान रथ शहर में मलेरिया से बचाव एवं सावधानियों का प्रचार-प्रसार करेगा। विश्व मच्छर दिवस की शुरूआत 20 अगस्त 1897 में हुई। लिवर पूल स्कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन के ब्रिटिश डॉ. रोनाल्ड रॉस ने इसी दिन खोज की कि मेलेरिया के संवाहक मादा एनॉफिलीज मच्छर होते है, बाद में उनके प्रयास से मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम और उपचार के लिये दुनियाभर में अभियान चले और मलेरिया से हजारों लोंगो की जान बचाई जा सकी। इसी उपलक्ष्य में 20 अगस्त को world mosquito day के रूप में मनाया जाता है।

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें