वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र चनपुरिया बने संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष
(कटनी/कैमोर) कटनी जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र चनपुरिया को संयुक्त अधिवक्ता महासंघ का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। उनकी नियुक्ति से कटनी सहित प्रदेशभर के अधिवक्ताओं में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।
सत्येंद्र चनपुरिया लंबे समय से अधिवक्ताओं के हितों, अधिकारों एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। संगठनात्मक दक्षता, संघर्षशील व्यक्तित्व और अधिवक्ता समाज के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए महासंघ ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति को अधिवक्ता समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र चनपुरिया ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के निराकरण तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की एकता, सम्मान और अधिकारों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। संगठन की रीति-नीतियों के अनुरूप प्रदेश के प्रत्येक जिले तक अधिवक्ता समाज की आवाज को मजबूती से पहुंचाने और अधिवक्ताओं को संगठित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
नियुक्ति की जानकारी सामने आते ही अधिवक्ता समाज, सामाजिक संगठनों, शुभचिंतकों एवं मित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। अनेक लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
सत्येंद्र चनपुरिया की यह नियुक्ति न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे कटनी जिले के लिए गौरव का विषय है। इससे जिले का मान-सम्मान प्रदेश स्तर पर और अधिक बढ़ा है तथा अधिवक्ता समाज को एक सशक्त नेतृत्व प्राप्त हुआ है।
