अल्पसंख्यक प्रीमैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मींस छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर –

Advertisement

( शहडोल )

  सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण जिला शहडोल में जानकारी दी है कि अल्पसंख्यक प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति अल्पसंख्यक पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं  मेरिट कम-मीन्स योजना अंतर्गत सत्र 2020-21 में विद्यार्थियों हेतु ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2020 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया है कि अल्पसंख्यक प्री- मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा पहली से दसवीं), अल्पसंख्यक पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 11वीं एवं 12वीं, आईटीआई डिप्लोमा, बीएड, एम फिल, पीएचडी स्नातक स्नातकोत्तर (तकनीकी एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रम छोड़कर), अल्पसंख्यक मेरिट कम मींस तकनीकी एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत नवीन एवं नवीनीकरण के विद्यार्थियों को सत्र 2020-21 में नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) यूआरएल. WWW.scholarship-gov.in पद पर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग शहडोल के कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें