प्रभारी मंत्री राधा सिंह आज मैहर के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल

(मैहर)  मध्यप्रदेश शासन की पंचायत और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं मैहर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह 10 जून को प्रातः 5.40 बजे रेवांचल एक्सप्रेस से मैहर आयेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री प्रातः 7.30 बजे नगर पालिका से बडा अखाडा तक आयोजित स्वच्छता अभियान में शामिल होंगी।

इसके बाद प्रातः 9 बजे जल गंगा संवर्धन अभियान में सहभागिता करने के बाद प्रातः 9.30 जिला पंचायत भवन का भूमिपूजन करेंगी। प्रभारी मंत्री दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस में प्रबंध कार्यसमिति की बैठक लेंगी और सायं 6 बजे देवी जी की पहाडी में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत रात्रि 8 बजे सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात करेंगी। प्रभारी मंत्री रात्रि 10.30 बजे ईदगाह में उर्स मेला में शामिल होने के पश्चात रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेगी। प्रभारी मंत्री 11 जून को प्रातः 8 बजे मैहर से चितरंगी के लिए प्रस्थान करेंगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें