ब्रेकिंग न्यूज़ – एस.डी.एम की उपस्थिति में दोबारा हुई शांति समिति की बैठक बिना निर्णय हुई समाप्त
गणेश विसर्जन एवं ताजिया विसर्जन व्यक्तिगत स्तर पर
( कैमोर )
कोरोनावायरस ने सभी त्योहारों का आनंद, उत्साह एवं उमंग की स्थिति फीकी कर दी है। अगस्त माह में हिंदुओं के गणेश उत्सव, मुसलमानों के मोहर्रम, सिंधियों के झूलेलाल एवं जैन धर्म के पर्यूषण पर्व मनाए जाते हैं। इस दौरान मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया जाता है, शंखो का शंखवाद, घड़ीआलो की गूंज, एवं ढोलक की थाप से पूरा क्षेत्र आनंदित होता रहा है
लेकिन इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण मंदिरों में शांति है, इक्का-दुक्का भक्त मंदिर जा रहे हैं जिससे मंदिर सूने पड़े हैं। मोहर्रम में विराजने वाले ताजिया के साथ बजने वाली मातम की धुन इस साल सुनाई नहीं देगी।
इस सम्बंध में पुलिस थाना कैमोर में आयोजित शांति समिति की बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री प्रिया चंद्रावत, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुश्री शिखा सोनी, तहसीलदार महेंद्र पटेल, थाना प्रभारी पंकज शुक्ला ने हिंदू-मुस्लिम दोनों संप्रदाय के लोगों से कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। सभी सामाजिक लोगों ने संबंधित अधिकारियों से बात करते हुए अपने-अपने तथ्य रखे, परंतु संबंधित अधिकारियों के द्वारा कोई भी संतोषजनक जवाब न देते हुए दोनो संप्रदायों के लोगों को एक प्रतिनिधि मंडल के रूप में कलेक्टर से बात करने के लिए कहा गया और 31 तारीख के पूर्व तीसरी बार बैठक आयोजित किए जाने की बात कह कर बिना किसी भी निष्कर्ष के बैठक समाप्त कर दी गई।
आपको बता दें कि कैमोर मे शायद पहली बार शांति समिति की बैठक बिना किसी निर्णय के समाप्त हुई है।इस बैठक में कॉन्ग्रेस नेत्री पद्मा शुक्ला, नवाब खान, हाजी गुलाम, गुरदीप सिंह बेदी, विधायक प्रतिनिधि मनोज द्विवेदी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी लालजी ताम्रकार निर्वर्तमान उपाध्यक्ष अजय शर्मा, लगभग आधा दर्जन निवर्तमान पार्षद, क्षेत्र के समस्त टेंट व्यवसाईयो सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
रिपोर्ट :-गुलशन चक्रवर्ती के साथ कैमरामेन संत शरण सिंह

