प्री-टास प्रशिक्षण एवं मलेरिया निरोधक माह कार्यशाला आयोजित
(टीकमगढ़) कलेक्टार श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. अनुरागी के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जतारा में प्री-टास प्रशिक्षण एवं मलेरिया निरोधक माह कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्री-टास प्रशिक्षण कार्यशाला में राष्ट्रीय फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत जारी गतिविधियों की जानकारी दी गई।
साथ ही संचालनालय स्वास्थ्य की ओर से मुख्य प्रशिक्षक के रूप में डॉ. देवेन्द्र सिंह तोमर स्टेट कोर्डिनेटर डब्ल्यू.एच.ओ. उपस्थित रहे।गतवर्ष ब्लॉक जतारा फायलेरिया रोधी सामूहिक दवा सेवन अभियान में बेहतर उपलब्धि के कारण सफल हुआ, अब अगले चरण में प्री-टास अर्थात ट्रान्स मीसन असेसमेंट पूर्व सर्वे के तहत अतिरिक्त हाई रिस्क 3 साइट में नाइट ब्लेड सर्वे के अन्तर्गत कुल 900 व्यक्तियों की सेंपलिंग की जायेगी।
जिसमें माइक्रोफायलेरिया के संक्रमण की दर एक प्रतिशत से कम होने पर इस चरण में भी ब्लॉक को सफल माना जायेगा। इस उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जतारा अन्तर्गत चिन्हित 22 अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है।मलेरिया निरोधक माह कार्यशाला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जतारा में मेडीकल ऑफिसर, सेक्ट्रर सुपरवाइजर, एम.पी.डब्ल्यू., ए.एन.एम, आशा सुपरवाइजर उपस्थित हुये। जिला मलेरिया अधिकारी एच.एम. रावत द्वारा बताया गया के विगत तीन वर्षाें से मलेरिया का कोई भी प्रकरण जतारा ब्लॉक में दर्ज नहीं हुआ है, उन्होंने साफ पानी को ढक्कर रखने अथवा प्रति सप्ताह बदलते रहने, मच्छर दानी का उपयोग करने, बुखार आने पर जांच एवं पूर्ण उपचार लेने की बात कार्यशाला में कही।
