रोड सेफ्टी समिति के अध्यक्ष ने मैहर में रोड सेफ्टी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

(मैहर)  पुलिस अधीक्षक कार्यालय मैहर में सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा गठित रोड सेफ्टी समिति के अध्यक्ष अभय मनोहर सप्रे द्वारा बुधवार को सड़क सुरक्षा संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर, एसडीएम दिव्या पटेल, आरटीओ, एनएचआई, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जिले में घटित सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा कर उनके प्रभावी निवारक उपाय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह द्वारा विगत दो वर्षों में हुई सड़क दुर्घटनाओं, चालानी कार्यवाही एवं यातायात जनजागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की। समिति के अध्यक्ष अभय मनोहर सप्रे ने सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में मैहर जिले द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा कहा कि छोटे जिलों में मैहर इस क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।

उन्होंने दुर्घटनाओं के कारणों का गहन विश्लेषण कर निवारक उपायों पर विशेष जोर देते हुए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने तथा नियमित समीक्षा के निर्देश दिए। उन्होंने मां शारदा की नगरी मैहर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने, बिना परमिट एवं बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा सभी वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट, वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं बीमा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने, दुर्घटना संभावित स्थलों में आवश्यक सुधार कराने एवं व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें