राज्यमंत्री ने किया सोहावल में जनकल्याण शिविर का शुभारंभ

शिविर में 948 आवेदन प्राप्त हुए

(सतना) रैगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत सोहावल में शुक्रवार को जनकल्याण शिविर का शुभारंभ नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि शासन की मंशा है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचे और किसी भी जरूरतमंद को भटकना न पड़े।
शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई। साथ ही आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर विकास सिंह, जनपद पंचायत सदस्य रावेन्द्र सिंह, हरिओम सिंह, आकांक्षा सिंह, जनपद पंचायत सोहावल के सीईओ प्रतिपाल सिंह बागरी सहित अन्य अधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि, सरपंचगण उपस्थित रहे। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में शासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। राज्यमंत्री ने कहा कि जनहित और जनसेवा के कार्यों को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। ऐसे शिविरों के माध्यम से आमजन को त्वरित लाभ प्रदान करना ही मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और अपनी समस्याएं भी रखीं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रतिपाल बागरी ने बताया कि जनकल्याण शिविर में कुल 948 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 700 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया तथा शेष 248 आवेदनों का निराकरण समय-सीमा में किया जायेगा।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें