मध्यप्रदेश की 45 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण आज

Advertisement
( भोपाल )

केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी और मुख्यमंत्री श्री चौहान सहित शामिल होंगे मंत्री, सांसद और विधायकगण

मध्यप्रदेश को 10 हजार करोड़ से अधिक लागत की 1,361 किलोमीटर लम्बी 45 सड़क परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री नितिन गडकरी इन परियोजनाओं का वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग से 25 अगस्त, 2020 को प्रात: 11.30 बजे शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

शिलान्यास/लोकार्पण कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. थावरचंद गेहलोत, पंचायत राज, ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन एवं संस्कृति श्री प्रहलाद सिंह पटेल, केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जन. (डॉ.) व्ही.के. सिंह (से.नि.) सहित मध्यप्रदेश शासन के मंत्रीगण, परियोजना क्षेत्र से जुड़े सांसद एवं विधायकगण भी शामिल होंगे

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें