मुख्यमंत्री ने की 3 मृत बालिकाओं के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देने की घोषणा –
( सीहोर )
सीहोर के ग्राम मुंडला कलां में पार्वती नदी में डूबने से 3 बालिकाओं की मृत्यु होने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बालिकाओं के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि आज इस घटना में 17 वर्षीय मंताश पिता मुबीन खान, 12 वर्षीय ककसा पिता मुबीन खान तथा 17 वर्षीय अफसाना पिता अंसार खान की डूबने से मृत्यु हो गई थी जबकि मुन्नी खान पिता मुबारक खान को बचा लिया गया है।
