कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति भिजवाने के निर्देश –
( श्योपुर )
कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने जिले के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदारो के कार्यालयो में कलेक्टर कार्यालय श्योपुर के कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति समय पर भिजवाने के निर्देश जारी किये है।
अपर कलेक्टर श्री एसआर नायर द्वारा जारी पत्र में कहा है कि एसडीएम श्योपुर, विजयपुर, कराहल एवं तहसीलदार श्योपुर, विजयपुर, कराहल, वीरपुर, बडौदा में कलेक्टर कार्यालय से भेजे गये कर्मचारियों की उपस्थिति समय पर प्राप्त नही हो रही है। जिसके कारण कर्मचारियों के वेतन का समय पर भुगतान करने में कठिनाई उत्पन्न होती है। इसलिए विगत माह की 21 तारीख से वर्तमान माह की 20 तारीख तक (21-20) की उपस्थिति कलेक्टर कार्यालय को प्रतिमाह की 21 तारीख तक भिजवाना सुनिश्चित करें। ताकि कर्मचारियों का समय पर वेतन भुगतान किया जा सके।
