कलेक्टर श्री सुमन द्वारा की गई विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा –
( छिन्दवाड़ा )
|
बैठक में कलेक्टर श्री सुमन ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व रोकथाम के संबंध में निर्देश दिये कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क वाले अधिक से अधिक व्यक्तियों की सैम्पलिंग कर जांच के लिये लैब में भेजे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनाये गये क्वारेंटाईन सेंटर की व्यवस्था को सुदृढ़ बनायें और यह सुनिश्चित करें कि ग्राम में जब भी कोई व्यक्ति बाहर से आये उसे 14 दिन के लिये अनिवार्य रूप से सेंटर में रखा जाये जिससे संक्रमण को प्रारंभिक स्तर पर ही रोका जा सके। क्वारेंटाईन सेंटर की प्रतिदिन की अपग्रेड जानकारी रखें जिसमें व्यक्ति के आने की तारीख, स्क्रीनिंग और सेम्पल लेने की तारीख, जाने की तारीख आदि शामिल रहे। उन्होने निर्देश दिये कि सभी एस.डी.एम., तहसीलदार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रतिदिन जनपद स्तर और ग्राम पंचायत स्तर के क्वारेंटाईन सेंटर के निगरानी रखे। उन्होंने एस.डी.एम. को निर्देश दिये कि कोविड-19 से प्रभावित क्षेत्रों के कंटेनमेंट क्षेत्र को 21 दिनों तक बंद रखें और आई.एल.आई. लक्षण वाले और रेड जोन से आने वाले व्यक्तियों के सर्वेलेंस के अनुसार अधिक से अधिक सैम्पल लेकर भिजवायें। कंटेनमेंट क्षेत्र के सभी व्यक्तियों की स्क्रीनिंग करायें जिससे सामान्य व्यक्तियों के बुखार के लक्षणों के बारे में भी जानकारी मिल सके। उन्होंने निर्देश दिये कि संक्रमित व्यक्ति के सभी कांटेक्ट व्यक्तियों की पहचान व उनका उपचार कर संक्रमण की चैन को तोड़े जिससे व्यक्ति स्वस्थ रह सकें। कलेक्टर श्री सुमन ने आयुष विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद स्तर और ग्राम पंचायत स्तर के क्वारेंटाईन सेंटरों में रहने वाले मरीजों के लिये त्रिकटु काढ़ा के पैकेट उपलब्ध कराये तथा इस कार्य के लिये एस.डी.एम., तहसीलदार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के साथ समन्वय बनायें। जनभागीदारी से त्रिकटु काढ़ा के पैकेटों की उपलब्धता के लिये प्रयास कर सकते हैं। बैठक में कलेक्टर ने श्री सुमन ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अपात्रों के नाम काटने और नवीन पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़ने का कार्य 27 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने इन कार्यो के साथ ही आधार सीडिंग का कार्य भी पूर्ण करने के लिये कहा। उन्होंने वनाधिकार अधिनियम के अंतर्गत निरस्त दावों का परीक्षण व सत्यापन कर प्रतिवेदन भेजने के निर्देश भी दिये। उन्होंने राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को गणेश उत्सव, मोहर्रम और अन्य त्यौहारों पर शांति समिति की बैठक आयोजित कर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव व रोकथाम के मापदंडों का पालन करते हुये त्यौहारों को मनाये जाने के संबंध में अवगत कराने के लिये कहा। |
