आगामी दो माह में स्मार्ट रोड का कार्य पूर्ण करें – कलेक्टर श्री लवानिया

Advertisement

( भोपाल )

बुलवर्ड स्ट्रीट के लिए बेहतर प्लानिंग के साथ कार्य करें

कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने आज स्मार्ट सिटी और बुलवर्ड स्ट्रीट पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और आगामी दो महीने में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि 24 घण्टे कार्य कराया जाए और कार्य की गति भी बढ़ाई जाए। कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो,यह भी सुनिश्चित किया जाए।

   कलेक्टर श्री लवानिया ने कहा कि काम में देरी नहीं होना चाहिए। एक नवम्बर को स्मार्ट रोड बनकर पूर्ण कर लोकार्पण किया जायेगा। निर्माण कार्य के साथ ही अन्य कार्य भी साथ- साथ चालू रहे।
   बुलवर्ड स्ट्रीट के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री लवानिया ने  वहां की वस्तुस्थिति का जायजा लिया और निर्देश दिए कि कार्यों की गति बड़ाई जाए और नए साल में भोपाल को बुलवर्ड स्ट्रीट की सौगात मिल सके इस रफ्तार से काम  किया जाए। सभी रोड सम्बन्धी कार्य जल्दी से पूर्ण किया जाए जिससे अन्य दूसरे कार्य शुरू किए जा सके।

श्री लवानिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी के काम में स्मार्टनेस दिखनी चाहिए, लागत को कम करके बेहतर तरीके से गुणवत्ता पूर्ण कार्य कैसे किया जाए इस पर लगातार रिसर्च करते रहे। अपने अनुभव से कार्यों को और बेहतर और जनोपयोगी बनाए रखने के लिए आधुनिकता के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें।

   नए साल 2021 में भोपाल को आधुनिक सिटी में शामिल होने के लिए इन कामों का समय पर पूरा होना जरूरी है जिससे देश में भोपाल को सबसे बेहतर स्वच्छ और सुन्दर राजधानी बनाने के काम में गति मिले। सभी कामों के लिए सभी निर्माण एजेंसी समन्वय बनाकर संतुलित निर्माण कार्य करे और काम समय पर पूर्ण करें।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें