कैमोर में कल लगेगा अडानी फाउंडेशन का विशाल रक्तदान शिविर, युवाओं से सहभागिता की अपील
(कैमोर) एसीसी अडानी फाउंडेशन, कैमोर द्वारा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के तहत दिनांक 24/06/2026 दिन बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर अडानी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (Old SMTI Building) परिसर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर में जिला चिकित्सालय से अनुभवी चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की टीम रक्त संग्रहण का कार्य करेगी। रक्तदान के इच्छुक युवक-युवतियां निर्धारित समय पर पहुंचकर इस पुनीत कार्य में सहभागिता कर सकते हैं।
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान से शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है तथा शरीर प्राकृतिक रूप से कुछ समय में रक्त की कमी की पूर्ति कर लेता है। रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए इच्छुक व्यक्ति सीएसआर हेड श्रीमती एनेट एफ विश्वास से मोबाइल नंबर 9893405130 पर संपर्क कर सकते हैं।
