पात्र पंर्चीधारी माह अगस्त का खाद्यान 31 अगस्त तक नजदीकी उचित मूल्य की दुकप पर प्राप्त करे –
( सिंगरौली )
जिला आपूर्ति अधिकारी बालेन्द्र शुक्ला ने जानकारी देते हुये बताया कि माह अगस्त 2020 मे राष्ट्रीय खाद्य सुरंक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत पात्रता पंर्ची धारी उपभोक्ताओ को सर्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खद्यान जिले मे संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान के माध्यम से अन्त्योदय कार्ड धारियो को प्रति परिवार 25 किलो गेहु, 10 किलो चावल, एक किलो नमक, एक किलो शंक्कर, कैरोसिल 2 लीटर शेष प्रथामिकता परिवारो के प्रति सदस्यो को 3 किलो गेहु 2 किलो चावल,तथा एक किलो ग्राम नमक,केरोसिल 1.5 लीटर वितरण किया जा रहा है।
खाद्यन गेंहु चावल नमक 1 रूपये प्रति किलो ग्राम शाक्कर 20 रूपये प्रति किलो ग्राम केरोसिल न्यूनतम 26 रूपये 83 पैसे अधिकतम 27 रूपये 31 पैसा प्रति लीटर की दर पर भुगतान प्राप्त कर वितरण किया जाता है। उन्होने समस्त पर्चीधारी उपभोक्ताओ से अपील किया है कि अपनी शासकीय उचित मूल्य की दुकानो से माह अगस्त का नियमित खाद्यान का उपरोक्त दरो पर एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत निर्धारित समयावधि 31 अगस्त 2020 तक प्राप्त करे।
