विद्यार्थी सीधे विश्वविद्यालय से फोन पर प्राप्त कर सकता है समस्या का समाधान –
( बड़वानी )
शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के प्राचार्य डॉ. आर. एन शुक्ल, परीक्षा प्रभारी डॉ. एससी जैन और स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्षन प्रकोष्ठ की टीम के कार्यकर्तागण प्रीति गुलवानिया, किरण वर्मा, सलोनी शर्मा, राहुल मालवीया, जितेन्द्र चौहान, डॉ. मधुसूदन चौबे आदि के द्वारा कोविड-19 के कारण बदले परीक्षा के स्वरूप पर नियमित एवं स्वाध्यायी विद्यार्थियों को निरंतर ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्गदर्षन दिया जा रहा है।
इन दिनों स्नातक अंतिम वर्ष और स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी ओपन बुक परीक्षा सिस्टम को लेकर असमंजस में दिखाई दे रहे हैं। परीक्षा विभाग एवं कॅरियर सेल उनकी सहायता कर रहा है। साथ ही देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इन्दौर ने तीन टेलीफोन नंबर जारी किये हैं। इन नंबरों पर प्रातः 10.30 से सायं 5.30 तक कोई भी विद्यार्थी फोन करके अपनी शंका का समाधान सीधे विश्वविद्यालय से भी टेलीफोन नंबर 0731-2580148, 0731-2580175 एवं 0731-2580194 पर प्राप्त कर सकते है।