एसडीएम पथरिया भव्या त्रिपाठी पहुँची खेंतो में किया फसलों का मौका मुआयना –
( दमोह )
एसडीएम पथरिया भव्या त्रिपाठी आज पथरिया, बांसा, नंदरई, सदगुवा के खेंतो में किसानों की मौजूदगी में सोयाबीन और उड़द की फसलों का मौका मुआयना किया। उन्होंने इस दौरान किसानों से भी चर्चा की। इस अवसर पर नायब तहसीलदार प्रीति पंथी और अन्य सबंधित कर्मचारी तथा किसान बंधु मौजूद रहे। इस मौके पर किसान बंधुओं ने भी अपनी बात एसडीएम भव्या त्रिपाठी के समक्ष रखी।
