कटनी में पदोन्नत पुलिस अधिकारियों का सम्मान, एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने दी नई जिम्मेदारियों के निर्वहन की शुभकामनाएं

कार्यवाहक निरीक्षक से निरीक्षक बने आठ अधिकारी और उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत रश्मि सोनकर का हुआ सम्मान

(कटनी) पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदोन्नत पुलिस अधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यवाहक निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत श्रीमती राखी पाण्डेय, अखिलेश दाहिया, सुदेश समन, आशीष शर्मा, श्रीमती महिमा रघुवंशी, शाहिद खान, शैलेन्द्र सिंह यादव, रितेश शर्मा तथा उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत श्रीमती रश्मि सोनकर का सम्मान किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों में वृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे निष्पक्षता, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा जनसेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी पदोन्नत अधिकारियों को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें