युवा स्वाभिमान साइकिल यात्रा में मैहर की दमदार मौजूदगी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने निभाई सक्रिय भूमिका
(भोपाल) RPKP INDIA NEWS प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में आयोजित युवा स्वाभिमान यात्रा में मैहर कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। भोपाल में आयोजित इस बहुचर्चित साइकिल रैली में मैहर नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने पूरे उत्साह के साथ शामिल होकर युवाओं से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस के अभियान को मजबूती प्रदान की।
रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश सह प्रभारी रणविजय सिंह मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी तथा राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक कुणाल चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवक कांग्रेस अभिषेक सिंह परमार सहित प्रदेश कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इन्हीं नेताओं के साथ मैहर नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी भी पूरी यात्रा में सक्रिय रूप से सहभागी बने और युवाओं के बीच कांग्रेस के संदेश को पहुंचाने का कार्य किया।
कांग्रेस द्वारा आयोजित इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं की आवाज़ को बुलंद करना शिक्षा व्यवस्था में सुधार प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, रोजगार के अवसरों में वृद्धि तथा युवाओं के अधिकारों को लेकर जनजागरण करना रहा। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में युवा छात्र एवं कांग्रेस कार्यकर्ता साइकिल के माध्यम से इस अभियान से जुड़े।

भोपाल में निकली इस विशाल साइकिल यात्रा में प्रभात द्विवेदी की उपस्थिति को मैहर कांग्रेस संगठन एवं राष्ट्र में परिवर्तन की अपार संभावनाओं का संवाहक युवा वर्ग का प्रतिनिधित्व माना जा रहा हैं । उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के साथ यात्रा में कदम से कदम मिलाकर भागीदारी निभाई और प्रदेश स्तर पर आयोजित इस अभियान में सम्मिलित हो कर मैहर को गौरवांवित भी किया ।
प्रभात द्विवेदी ने कहा कि देश और प्रदेश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। युवाओं को बेहतर शिक्षा, निष्पक्ष प्रतियोगी परीक्षाएं और सम्मानजनक रोजगार , kg से pg तक की शिक्षा फ्री कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कांग्रेस का यह अभियान युवाओं के अधिकारों और उनके भविष्य की सुरक्षा के लिए समर्पित है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रदेश स्तर के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मैहर कांग्रेस की सक्रिय सहभागिता से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। वरिष्ठ नेतृत्व के साथ प्रभात द्विवेदी की मौजूदगी ने यह संदेश भी दिया कि मैहर कांग्रेस प्रदेश स्तर के आंदोलनों और जनसरोकारों से जुड़े अभियानों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है।
