बरही में युवा भविष्य निर्माण महासम्मेलन संपन्न, ब्लॉगरों एवं छात्रों का हुआ सम्मान
मुख्य अतिथि इसराइल भैया की उपस्थिति में आयोजन, ब्लॉक अध्यक्ष राज सिंह ‘राज भैया’ की पहल पर प्रतिभाओं को दिए गए सदस्यता एवं गिफ्ट सर्टिफिकेट
(बरही) RPKP INDIA NEWS
बरही में युवा भविष्य निर्माण महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इसराइल भैया रहे, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी ब्लॉक अध्यक्ष राज सिंह ‘राज भैया’ ने निभाई। सम्मेलन में क्षेत्र के युवा, छात्र-छात्राएं, ब्लॉगर एवं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले ब्लॉगरों एवं प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें सदस्यता प्रमाण-पत्र (मेंबर सर्टिफिकेट) एवं गिफ्ट सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। इस अवसर पर युवाओं को शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

आयोजक राज सिंह ‘राज भैया’ ने बताया कि प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिवस के अवसर पर वे समाजहित में विशेष पहल करते हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष युवा भविष्य निर्माण महासम्मेलन का आयोजन कर युवाओं की प्रतिभा को सम्मानित करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया।

