मासूमों के चेहरों पर मुस्कान: SPFG टीम ने कुपोषित बच्चों को बांटे कंबल-चादर, मानव सेवा की पेश की मिसाल

विजयराघवगढ़ अस्पताल पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों की मदद, सेवा और संवेदनशीलता का दिया संदेश

कैमोर/विजयराघवगढ़ | RPKP INDIA NEWS  समाज सेवा की भावना को साकार करते हुए संजय पाठक फ्रेंड्स ग्रुप (SPFG) ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की। कैमोर के SPFG अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी राज शुभम चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में टीम के सदस्यों ने विजयराघवगढ़ के शासकीय अस्पताल पहुंचकर भर्ती कुपोषित बच्चों और उनके परिजनों को कंबल, चादर तथा अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की।

इस सेवा अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना रहा।

अस्पताल में जरूरतमंद परिवारों को मिली राहत

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती कुपोषित बच्चों के परिजनों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। टीम के सदस्यों ने बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिवारों का उत्साह भी बढ़ाया।

इस अवसर पर बीएमओ डॉ. विनोद कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने इस सामाजिक पहल की सराहना की।

मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : SPFG

SPFG से जुड़े समाजसेवियों ने बताया कि विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक (संजू भैया) की जनसेवा और समाजहित की प्रेरणा से समूह लगातार विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उनका मानना है कि समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सबसे बड़ी सेवा और मानव धर्म है।

बच्चों के चेहरों पर दिखी खुशी

सामग्री वितरण के दौरान बच्चों और उनके परिजनों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने SPFG की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं और दूसरों को भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित करते हैं।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में आशिक साहू, एलविन फिलिप्स बाबू, रक्षित नामदेव, आरव मिश्रा, रामसेवक साहू सहित संजय पाठक फ्रेंड्स ग्रुप के कई सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी ने समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
   RPKP INDIA NEWS
            कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें