प्रभारी मंत्री ने ग्राम खरमसेड़ा पहुंचकर यादव परिवार को बढाया ढांढस

(मैहर) मध्यप्रदेश शासन की पंचायत और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं मैहर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने शुक्रवार को मैहर जिले के प्रवास के दौरान अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरमसेड़ा पहुंचकर यादव परिवारों के तीन सदस्यों की विगत दिनों दुर्घटना में हुए दुखद निधन पर गहन शोक व्यक्त किया। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत जनों की आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार जनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। प्रभारी मंत्री ने कुएं में हुए हादसे के दौरान 3 दिवंगत युवकों के परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात की। इस अवसर पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल, विनीत पाण्डेय उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री मैहर आज करेंगी 6 आंगनवाडियों का लोकार्पण

प्रवास के दूसरे दिन 18 जुलाई को प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह प्रातः 9.30 बजे सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेगी। इसके बाद प्रभारी मंत्री 10.30 बजे शासकीय विद्यालय पटेहरा में 6 नवीनीकृत आंगनवाडियों का एक साथ लोकार्पण करेंगी। प्रभारी मंत्री दोपहर 1.30 बजे मैहर से कार द्वारा व्हाया, उचेहरा, नागौद, देवेन्द्रनगर होते हुए पन्ना के लिए प्रस्थान करेगी। प्रभारी मंत्री सायं 7 बजे पन्ना से प्रस्थान कर इसी रात्रि 9.20 बजे मैहर से रेवांचल एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें