वनोपज का समर्थन मूल्य बढ़ाना लाभदायक सिद्ध हुआ
( अनुपपुर )
अनूपपुर के हितग्राही विश्वनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को वीसी के माध्यम से संवाद कर दी जानकारी
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आदिवासी हितग्राहियों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने महुआ सहित 14 वनोपजों के समर्थन मूल्य में वृद्धि की, जिसके परिणाम स्वरूप आदिवासियों को इनका बेहतर मूल्य मिला। सरकार ने इस बार महुए का मूल्य 35 रूपये प्रतिकिलो तय किया, जिससे इसका बाजार मूल्य 45 रूपये किलो तक बढ़ गया। अनूपपुर जिले के हितग्राही श्री विश्वनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसने इस वर्ष 5 क्विंटल महुए का संग्रहण किया, उनका महुआ 45 रूपये किलो में बिका।
