नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशामुक्ति का संदेश

(जबलपुर)सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज शहर के प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड एवं पीवीआर मॉल में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। अभियान के तहत ऑटो एवं शासकीय परिवहन के वाहनों में फोटो पोस्टर चस्पा कराए गए।

साथ ही नशामुक्त भारत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 14446 एवं 1933 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया तथा लोगों को नशामुक्त मित्र बनाया गया। कार्यक्रम में डीएसपी अंजुल अंयक मिश्रा, प्रभारी संयुक्त संचालक सुश्री सोनम बर्वे संबंधित क्षेत्रों के थाना प्रभारी, विभाग के कर्मचारियों तथा रेड क्रॉस सोसायटी का सहयोग रहा

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें