संभागायुक्त श्री लक्षकार ने डबल लेयर फ्लाईओव्हर ब्रिज की दूसरी भुजा और एमआर-10 स्थित रेलवे ओव्हर ब्रिज का निरीक्षण किया

समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए संसाधन बढ़ाने के दिए निर्देश

(इन्दौर) संभागायुक्त श्री भास्कर लक्षकार ने गुरुवार को लवकुश चौराहा स्थित निर्माणाधीन डबल लेयर फ्लाईओव्हर ब्रिज की दूसरी भुजा, एमआर-10 स्थित रेलवे ओव्हर ब्रिज और आईएसबीटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री लक्षकार ने ब्रिज निर्माण संबंधी एजेंसी के अधिकारियों और इंजीनियर्स से निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने एमआर-10 स्थित रेलवे ब्रिज की ड्राईंग और प्रोजेक्ट रिपोर्ट देखी। उन्होंने पूर्ण हो चुके आईएसबीटी की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लवकुश चौराहा स्थित डबल लेयर फ्लाईओव्हर ब्रिज की दूसरी भुजा का कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।आवश्यकता होने पर संसाधन बढ़ाये जाये। उन्होंने कहा कि ब्रिज की दूसरी भुजा शुरू हो जाने के बाद यातायात और अधिक सुगम हो जाएगा। संभागायुक्त श्री लक्षकार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित श्री टंट्या मामा भील अंतरराज्‍यीय बस ट्रमिनल (आईएसबीटी) का भी अवलोकन किया। यहां उपलब्ध करायी जाने वाली व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें