ब्रेकिग न्यूज आर.पी.के.पी. इंडिया न्यूज़ की बहुत बड़ी सफलता एसीसी स्कूल में नहीं बनेगा कोरोना केयर सेंटर- एसडीएम ने दी जानकारी
प्रमुखता से बीते दिनो चली खबर का हुआ असर
( कैमोर )
आपको बता दे कि कटनी जिले के अंतर्गत कैमोर क्षेत्र के एसीसी स्कूल (विद्यालय) को कोरोना केयर सेंटर (चिकित्सालय) के रूप में बनाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा था..|
इस विषय को लेकर भारी संख्या में आमजनमानस आक्रोशित हो रहे थे, कुछ चिन्हित एवं जागरूक जनप्रतिनिधियों भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष कैमोर अंकुर ग्रोवर, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शांति यादव, एवं पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष सुरेश परोहा जी के अथक प्रयासों के द्वारा इस गंभीर विषय को संज्ञान में लेते हुए… जिला कलेक्टर शशि भूषण सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री प्रिया चंद्रावत को पत्राचार के माध्यम से बताते हुए विरोध किया….
इस संबंध में प्रमुखता से चली खबर को संज्ञान में लेते हुए, जिला कलेक्टर महोदय से रिपोर्टर कैमोर ने बात भी की तत्पश्चात… संबंधित बिंदुओं पर चर्चा हेतु राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद इकाई कैमोर/विजयराघवगढ़ का एक प्रतिनिधि मंडल (उपखंड मजिस्ट्रेट) अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) से उपरोक्त विषय में मिलने पहुंचा…. चर्चा उपरांत माननीय महोदया जी, ने बताया कि, मौखिक रूप से जिला कलेक्टर महोदय ने सभी क्षेत्रीय आम जनमानस की भावनाओं को एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जो तथ्य… आर पी के पी इंडिया न्यूज़ चैनल के माध्यम से रखे हैं उस पर ठोस कदम उठाते हुए उन्होंने एसीसी स्कूल (विद्यालय) को कोरोना केयर सेंटर न बनाए जाने की बात में अपनी स्वीकृति प्रदान की है….|
ज्ञात हो कि
आर पी के पी इंडिया न्यूज के चीफ एडिटर संतोष प्रसाद तिवारी के मार्गदर्शन मे *स्टेट को आर्डीनेटर सचिन यादव की सक्रियता में
जिला ब्यूरो :- मतीन खान के कुशल नेतृत्व में एवं
क्षेत्रीय वरिष्ठ पत्रकार राजा दुबे जी के विशेष सराहनीय सहयोग से इस कार्य मे आपेक्षित सफलता की ओर अग्रसर हो रहे हैं ।
रिपोर्ट:- गुलशन चक्रवर्ती के साथ कैमरामैन संतशरण सिंह, कैमोर

