कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी के निर्देशन में जिला जुलाई माह की ग्रेडिंग में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश में अग्रणी

स्कूल शिक्षा विभाग सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों के निराकरण में प्रदेश में पहले पायदान पर

मैहर। RPKP INDIA NEWS

कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में मैहर जिले ने 2026 जुलाई माह की विभागीय ग्रेडिंग में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण से लेकर कृषक कल्याण एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

माह जुलाई की ग्रेडिंग में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के गुणवत्ता एवं संतुष्टि पूर्वक निराकरण के मामले में मैहर जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। विभाग के समक्ष प्राप्त 188 शिकायतों में गुणवत्ता पूर्वक निराकरण का प्रतिशत 55.91 प्रतिशत रहा।

कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जुलाई माह में Sex Sorted Semen कार्य में मैहर जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शासन द्वारा जिले को 4,000 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध विभाग द्वारा 1,929 लक्ष्य की पूर्ति की गई। जिले की उपलब्धि 48.23 प्रतिशत रही।
वहीं कृत्रिम गर्भाधान कार्य में मैहर जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। शासन द्वारा जिले को 9,130 का लक्ष्य दिया गया था। विभागीय अधिकारियों द्वारा गुणवत्ता पूर्वक कार्य करते हुए 7,260 लक्ष्य की पूर्ति की गई, जिससे जिले ने 79.52 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की।
केसीसी कार्य में भी मैहर जिले ने प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए छठवां स्थान प्राप्त किया। शासन द्वारा 880 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध विभाग द्वारा 492 लक्ष्य की पूर्ति की गई। इस प्रकार जिले की उपलब्धि 55.91 प्रतिशत रही।

कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी के मार्गदर्शन में विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप मैहर जिले को प्रदेश स्तर पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें