प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु विद्यार्थी मिट्टी के गणेश की स्थापना हेतु लोगों को करें जागरूक – विधायक डॉ अभिलाष पांडे

“आओ बनाएं अपने हाथों से अपने श्री गणेश” जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

(जबलपुर) प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए “आओ बनाएं अपने हाथों से अपने श्री गणेश” जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन आज शनिवार को विधायक डॉ. अभिलाष पांडे के मुख्यआतिथ्य में  शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई  कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला का उद्देश्य समस्त परिवारों को जागरुक कर श्री गणेश उत्सव पर प्रत्येक परिवार को मिट्टी के गणेश जी स्थापित करने हेतु प्रेरित करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ।

इस अवसर पर विधायक डॉ.अभिलाष पांडे ने कहा श्री गणेश उत्सव के पावन अवसर की तैयारी के लिये छात्राओं ने मिट्टी से भगवान श्री गणेश जी की सुंदर प्रतिमाएँ बनाकर परंपरा निभाने के साथ प्रकृति के संरक्षण का संदेश भी दिया है। प्राकृतिक सामग्री से बनी प्रतिमाओं का उपयोग कर हम जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने की दिशा में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने छात्राओं द्वारा पूरे उत्साह और रचनात्मकता के साथ मिट्टी के गणेश बनाने की सराहना करते हुए कहा कि छोटी-सी पहल भी पर्यावरण संरक्षण की बड़ी मुहिम का हिस्सा बन सकती है।

विधायक डॉ पांडे ने कार्यशाला में उपस्थितजनों को पर्यावरण संरक्षण हेतु मां नर्मदा को स्वच्छ रखने, पॉलिथीन का उपयोग न करने एवं पेड़ों की सुरक्षा की शपथ भी दिलाई।

जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग श्री घनश्याम सोनी उपस्थित रहे। नर्मदा समग्र न्यास से स्वराली मराठे, सुरभि रानडे विद्यार्थियों को मिट्टी के गणेश बनाने का प्रशिक्षण दिया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें