सेवानिवृत्त का मतलब सक्रिय जीवन का अंत नहीं – जीवन की नई यात्रा का शुभारंभ
( जबलपुर )
अब न ज्यादा काम, न ही कोई तनाव, अब आप खुद के मालिक हैं, इस स्वतंत्रता का आनंद लें.. सेवानिवृत्ति की ढेरसारी मंगलमय शुभकामनायें देते हुए जबलपुर मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के समस्त स्टॉप ने शासन प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए सुनील सिंह जी को विदाई दी ..|
एवं साथ ही साथ अपने शब्दों के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि…
“अब आपके जीवन की नई यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है, अपने जीवन के बारे में जो आपने सपना संजोया है. वह सभी सपने सच होंगे, भगवान के आशीर्वाद से आपकी सभी व्यक्तिगत आकांक्षाएं पूरी हो आप अपने समय का आनंद लें एवं जितना हो सके अपने सपने को जिए..”
सेवानिवृत्त का मतलब आपके सक्रिय जीवन का अंत नहीं है, बल्कि आप वह सभी चीजें कर सकें जो आप करना चाहते थे…|
यह आपके लिए एक रोमांचक एवं तनाव मुक्त जीवन का प्रकाश लेकर आया है, एवं मध्य प्रदेश विद्युत मंडल जबलपुर में जिस पद का बीड़ा आपको दिया गया.. आपने सदैव अपने उस पद की गरिमा को रखते हुए, सभी सदस्यों के लिए कड़ी मेहनत के प्रतीक सिद्ध हुए हैं…|
स्टाफ में पुनः एक बार स्वस्थ, समृद्ध, दीर्घायु, एवं खुशहाल जीवन की पुनः मंगलमय कामना के साथ आपको सेवानिवृत्ति की ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ आभार व्यक्त किया ….|
रिपोर्ट:- (जबलपुर रिपोर्टर) के साथ संतशरण सिंह
आरपीकेपी इंडिया न्यूज़ जबलपुर
