8 अक्टूबर को 9 से 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित

(सीधी)  अधीक्षण अभियंता, संचा./संधा., मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, सीधी ने जानकारी दी है कि 220 के.व्ही. सब स्टेशन सीधी में आवश्यक कार्य के चलते 8 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत शटडाउन प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि 132/33 के.व्ही. 40 एम.व्ही.ए. वेल एक्समर के 33 के.व्ही. साइड सीटी के तीनों फेस बदलने का कार्य किया जाना है। प्रस्तावित शटडाउन के दौरान 33 के.व्ही. फीडर जेपी-1, जेपी-2, मड़वास, 20 एम.व्ही.ए. जेईसी एक्समर, 33 के.व्ही. सेमरिया तथा 33 के.व्ही. सिहावल फीडर बंद रहेंगे।

विद्युत विभाग ने बताया कि कार्य की आवश्यकता एवं परिस्थितियों के अनुसार शटडाउन की अवधि में कमी अथवा वृद्धि की जा सकती है। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें