विशेष आधार शिविरों में होगा विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट
कलेक्टर श्री तिवारी ने दिये 5 एवं 15 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत एमबीयू कराने के निर्देश
(कटनी) जिले के शासकीय एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत 5 एवं 15 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों के अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट (एमबीयू) प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर शत-प्रतिशत एमबीयू पूर्ण कराने के लिए विशेष आधार शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिविर आयोजित कर एमबीयू कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित आधार केंद्र संचालक शिविर स्थल पर प्रातः 10 बजे से शासकीय आधार मशीन एवं आवश्यक उपकरणों के साथ उपस्थित रहकर आधार अपडेट का कार्य करेंगे। प्रत्येक शिविर में न्यूनतम 30 से 50 विद्यार्थियों का एमबीयू कराया जाना अनिवार्य होगा।
विद्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक द्वारा शिविरों के लिए विद्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। शिविर स्थल पर कुर्सी, टेबल, बिजली, बैठक, पेयजल एवं टोकन व्यवस्था संबंधित संस्था प्रमुख द्वारा की जाएगी तथा आधार केंद्र संचालक को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
ई-केवाईसी से वंचित आवेदकों का भी होगा आधार अपडेट
विशेष आधार शिविरों में विभिन्न शासकीय योजनाओं के ऐसे आवेदकों का भी आधार अपडेट कराया जाएगा, जो आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने के कारण ई-केवाईसी से वंचित हैं। इसके लिए संबंधित रोजगार सहायक, सचिव एवं पटवारी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आधार पंजीयन एवं अपडेट का कार्य यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित शुल्क के अनुसार ही किया जाएगा।
इन स्कूलों में लगेंगे आधार शिविर
बड़वारा विकासखंड के अंतर्गत 10 से 17 अक्टूबर तक हायर सेकेंडरी स्कूल बरही, 19 से 29 अक्टूबर तक किड्सवे एकेडमी, 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक ग्राम पंचायत पिपरियाकलां स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल पिपरियाकलां, 10 से 17 अक्टूबर तक हायर सेकेंडरी स्कूल बड़वारा, 19 से 29 अक्टूबर तक सांदीपनि विद्यालय करेला, 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक शारदा स्कूल बड़वारा, 10 से 17 अक्टूबर तक सरस्वती स्कूल बरही, 19 से 29 अक्टूबर तक हायर सेकेंडरी स्कूल बरही तथा 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक सांदीपनि विद्यालय करेला में शिविर आयोजित होंगे।
इसी प्रकार बहोरीबंद विकासखंड के अंतर्गत 10 से 17 अक्टूबर तक हायर सेकेंडरी उत्कृष्ट महावीर विद्यालय बहोरीबंद, 19 से 29 अक्टूबर तक हायर सेकेंडरी स्कूल बाकल, 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक जेपीजी कॉन्वेंट स्कूल बहोरीबंद, 10 से 17 अक्टूबर तक हायर सेकेंडरी स्कूल कुनवा, 19 से 29 अक्टूबर तक बीएस तेवरी तथा 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक सांदीपनि विद्यालय बहोरीबंद में आधार शिविर लगाए जाएंगे।
ढीमरखेड़ा विकासखंड के अंतर्गत 10 से 17 अक्टूबर तक हायर सेकेंडरी स्कूल पहरूआ, 19 से 29 अक्टूबर तक हायर सेकेंडरी पद्मा पब्लिक स्कूल, 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक हायर सेकेंडरी स्कूल झिन्ना पिपरिया, 10 से 17 अक्टूबर तक सरस्वती स्कूल उमरियापान, 19 से 29 अक्टूबर तक हायर सेकेंडरी उत्कृष्ट स्कूल उमरियापान तथा 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक पीएमश्री हायर सेकेंडरी स्कूल गोपालपुर में शिविर आयोजित होंगे।
कटनी विकासखंड के अंतर्गत 10 से 17 अक्टूबर तक सेंट पॉल स्कूल झिंझरी, 19 से 29 अक्टूबर तक नोबल हार्ट स्कूल कटनी, 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक एडेड हायर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल बार्डस्ले, 10 से 17 अक्टूबर तक सेंट पॉल स्कूल कटनी, 19 से 29 अक्टूबर तक किड्स केयर स्कूल, 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक हायर सेकेण्डरी स्कूल कन्हवारा, 10 से 17 अक्टूबर तक हाईस्कूल पहाड़ी निवार, 19 से 29 अक्टूबर तक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर तथा 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक सांदीपनि स्कूल कटनी में शिविर लगाए जाएंगे।
रीठी विकासखंड के अंतर्गत 10 से 17 अक्टूबर तक हायर सेकेंडरी स्कूल बिलहरी, 19 से 29 अक्टूबर तक हायर सेकेंडरी उत्कृष्ट स्कूल रीठी तथा 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक हायर सेकेंडरी स्कूल गुरजीकलां में एमबीयू प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।
विजयराघवगढ़ विकासखंड के अंतर्गत 10 से 17 अक्टूबर तक हायर सेकेंडरी स्कूल कारीतलाई, 19 से 29 अक्टूबर तक हायर सेकेंडरी स्कूल सिनगौड़ी, 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक श्री द्वारिका प्रसाद इंग्लिश मीडियम स्कूल विजयराघवगढ़, 19 से 29 अक्टूबर तक डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल कुटेश्वर तथा 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक डीएवी पब्लिक एसीसी स्कूल कैमोर में आधार शिविर लगाए जाएंगे।
कलेक्टर श्री तिवारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समय पर आधार शिविर आयोजित कर एमबीयू का कार्य पूर्ण कराएं। उन्होंने शिविर आयोजन एवं एमबीयू कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
