चंदेरा खास में जरूरतमंद बच्चों को वितरित की गई शिक्षण सामग्री सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षा सहायता कार्यक्रम आयोजित बच्चों को नियमित अध्ययन के लिए किया प्रेरित

(टीकमगढ़) मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ग्राम चंदेरा खास के शासकीय विद्यालय परिसर में नवांकुर संस्था लक्ष्मी नारायण जन सेवा समिति, पठारी द्वारा शिक्षा सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गरीब एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को किताबें, कॉपियां, पेन, पेंसिल, कलर पेंट बॉक्स एवं ड्राइंग सामग्री वितरित की गई।कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। शिक्षण सामग्री प्राप्त कर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, स्वच्छता बनाए रखने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए बताया गया कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। किताबें ज्ञान प्राप्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं, जबकि लेखन सामग्री बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को आसान बनाती है। सभी बच्चों को निरंतर अध्ययन कर अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम में युवाओं ने बच्चों के साथ बैठकर चित्रकला एवं लेखन संबंधी गतिविधियां भी कराईं। इससे बच्चों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। साथ ही बच्चों एवं अभिभावकों को शिक्षा से ही आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया गया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।शिक्षा सहायता कार्यक्रम का आयोजन नवांकुर संस्था लक्ष्मी नारायण जन सेवा समिति, पठारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष श्री लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा, सचिव श्री चिंतामन कुशवाहा एवं संस्था के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की। विद्यालय के शिक्षक श्री राजकुमार खटीक सहित ग्रामीणजन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें