मैहर नवरात्रि मेले के तृतीय दिवस पर माँ शारदा मंदिर प्रांगण में जिला प्रशासन द्वारा गरबा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मैहर । RPKP INDIA न्यूज़

मैहर नवरात्रि मेले के तृतीय दिवस पर माँ शारदा मंदिर प्रांगण में जिला प्रशासन द्वारा गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर की महिला एवं छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। देवी गीतों पर गरबा कार्यक्रम में धूम रही।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह, अपर कलेक्टर श्री रोशन राय सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

✍️ सुनील कुमार दाहिया
  RPKP INDIA NEWS
      सरला नगर,मैहर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें