सरला नगर में अल्ट्राटेक सीमेंट की भव्य रामलीला ने जीता ग्रामीणों का दिल, उमड़ी दर्शकों की भीड़

मैहर। RPKP INDIA NEWS

​श्री शारदा आदर्श रामलीला मंडल, अयोध्या धाम के कलाकारों द्वारा अल्ट्राटेक सीमेंट सरला नगर के रामलीला मैदान पर इन दिनों भव्य रामलीला का मंचन किया जा रहा है। यह आयोजन सरला नगर, संगमनिया और आसपास के तमाम ग्रामीणों के लिए एक बड़ा आकर्षण का केंद्र बन गया है।

​हर शाम मां दुर्गा आरती के पश्चात रामलीला देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंच रहे हैं। अयोध्या से आए कलाकारों की सजीव और मनमोहक प्रस्तुति ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में रंग दिया है। ​

अल्ट्राटेक सीमेंट प्रबंधन की सराहनीय पहल

दर्शकों की सुविधा और आयोजन की भव्यता को ध्यान में रखते हुए, अल्ट्राटेक सीमेंट प्रबंधन द्वारा रामलीला मैदान पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं। मैदान पर दर्शकों के बैठने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। ​​

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलता है, बल्कि आपसी भाईचारा और मेल-जोल भी बढ़ता है। अल्ट्राटेक सीमेंट सरला नगर के सहयोग से हो रहे इस सुंदर आयोजन ने क्षेत्र में दीपावली से पहले ही उत्सव जैसा उत्साह भर दिया है।

✍️ सुनील कुमार दाहिया
 RPKP INDIA NEWS
       सरला नगर,मैहर

 

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें