इब्राहिम शेरानी ने संभाली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, प्रदेश कार्यालय में हुआ पदभार ग्रहण

सुरेन्द्र शर्मा और डॉ. सनवर पटेल की मौजूदगी में ग्रहण किया पदभार, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को किया नमन

भोपाल। RPKP INDIA NEWS। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इब्राहिम शेरानी ने भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा और मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सनवर पटेल उपस्थित रहे।

पदभार ग्रहण करने से पहले इब्राहिम शेरानी ने प्रदेश कार्यालय में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने औपचारिक रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाला।

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
RPKP INDIA NEWS
              कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें