सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण के मामले में कटनी टॉप 10 जिलों में शामिल पुलिस, जिला पंचायत और नगर निगम ने भी हासिल किया ए ग्रेड

(कटनी) सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के मामले में प्रदेश के 28 जिलों के प्रथम समूह में कटनी टॉप 10 जिलों में शामिल है। कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के नियमित अनुश्रवण और पर्यवेक्षण की वजह से कटनी ने प्रथम समूह के 28 जिलों में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन किया है।

राज्य शासन द्वारा बुधवार को प्रदेश के जिलों की सितम्बर माह में सीएम हेल्पलाइन के शिकायतों के निराकरण के आधार पर जारी की गई ग्रेडिंग में कटनी जिले ने 84 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड  अर्जित किया है।अग्रणी जिलों में शामिल कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने विभागों के अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में और अधिक संवेदनशीलता के साथ परिणामोन्मुखी प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। जिले ने बीते सितम्बर माह में प्राप्त कुल 9 हजार 148 शिकायतों में से 49.16 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड हासिल कर कुल 84 वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया है।

कलेक्टर श्री तिवारी ने जिला प्रशासन के अमले को और भी जोश और जज्बे के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन प्रशासन में शुचिता, पारदर्शिता तथा सुशासन का बेहतर माध्यम होने के साथ ही आमजन की समस्याओं के निराकरण का भी अच्छा माध्यम है।

उन्होंने कहा कि हमारा सदैव यह प्रयास होना चाहिए कि लोगों की शिकायतों और समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कर उन्हें सहूलियत दी जाए। शिकायतों के त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण से आमजन का प्रशासन पर भरोसा बढ़ता है।पुलिस, नगर निगम और जिला पंचायत ने भी हासिल किया ए ग्रेड सीएम हेल्पलाइन की संतुष्टिपूर्ण शिकायतों के निपटारे के मामले में कटनी जिले के पुलिस विभाग को चौथा स्थान मिला है। पुलिस विभाग ने सितम्बर माह में 921 शिकायतों में से 51.79 वेटेज स्कोर के साथ संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर ए ग्रेड हासिल किया। जबकि सीएम हेल्पलाइन की संतुष्टिपूर्ण शिकायतों के निपटारे के मामले में जिला पंचायत को 14वां स्थान मिला है। जिला पंचायत अपने समूह मे 84.22 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड में तथा नगर निगम ने 8वें स्थान पर रहकर सितम्बर माह में प्राप्त 876 शिकायतों का निराकरण कर 52.4 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड हासिल किया है। इस प्रकार जहां कटनी पुलिस ने कुल 86.84 वेटेज स्कोर हासिल किया है। वहीं जिला पंचायत ने 84.22 कुल वेटेज स्कोर और नगर निगम ने 91.29 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड अर्जित किया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें