50 दिन से अधिक लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए 10 दिन का विशेष अभियान चलाएं
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों को प्रत्येक तहसील में एक दिन में स्वामित्व योजना के तहत 500 रजिस्ट्री करने का दिया लक्ष्य
स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री की समीक्षा
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बैठक में स्वामित्व योजना के अंतर्गत रजिस्ट्री की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने एसडीएम से तहसीलवार रजिस्ट्री की स्थिति और दिनभर में हुई प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न तहसीलों में रजिस्ट्री का कार्य जारी है। कई स्थानों पर रजिस्ट्री पूरी की गई हैं, जबकि कुछ मामलों में दस्तावेजों को सबमिट करने और लंबित प्रक्रियाओं को पूरा करने का काम चल रहा है।
प्रत्येक तहसील में एक दिन में 500 रजिस्ट्री का लक्ष्य
स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री की गति बढ़ाने के लिए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने प्रत्येक तहसील में एक दिन में 500 रजिस्ट्री पूरी करने का लक्ष्य दिया। उन्होंने एसडीएम से इस लक्ष्य को चुनौती के रूप में लेते हुए कार्य करने को कहा।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रजिस्ट्री कार्य की नियमित निगरानी करें और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए प्रगति बढ़ाएं।
