सहजपुर मटर मंडी के लिए वैकल्पिक मार्ग चिन्हित करने विधायक, कलेक्टर-एसपी पहुँचे शहपुरा

(जबलपुर)  कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने आज मंगलवार को विधायक श्री नीरज सिंह के साथ शहपुरा, चरगवां, बेलखेड़ा और गोटेगाँव से सहजपुर मंडी पहुंचने वाली मटर की सुगम आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित करने शहपुरा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक,  कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने टोल नाका से किसरौद होते हुए घुंसौर और पाटन रोड से शहपुरा बाईपास तक आने वाले मार्ग का जायजा लिया। इसके अलावा, कैथरा फाटक के पास स्थित रेलवे के पुराने अंडरब्रिज तथा शहपुरा मंडी के पीछे भिटौनी रेलवे स्टेशन तक जाने वाले वैकल्पिक मार्ग का तथा सहजपुर मटर मंडी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।

शहपुरा क्षेत्र में मटर और कृषि ट्रैक्टरों का सबसे अधिक आवागमन चरगवां, शहपुरा, बेलखेड़ा और गोटेगांव क्षेत्रों से होता है। इस क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग 300 से 400 ट्रैक्टर मटर लेकर सहजपुर मटर मंडी तक आते-जाते हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें