गुरू नानक देव जी के संघर्षों एवं बलिदान को सदैव स्मरण किया जाना चाहिए- हेमंत खण्डेलवाल

भोपाल। RPKP INDIA NEWS भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने श्री गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर भोपाल के हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका एवं गुरु वाणी और कीर्तन का श्रवण किया। उन्होंने गुरु साहिब के चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने देश और समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया है। उनके संघर्षों, त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण किया जाना चाहिए। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व कार्यालय प्रभारी डॉ. निशांत खरे उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें