गरीब असहाय वृद्ध महिला को संजय भैया का सहारा, जीवनभर हर माह देंगे एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता

अपनी सैलरी से मदद का लिया संकल्प, मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश कर जीता बुजुर्ग महिला का दिल

विजयराघवगढ़। RPKP INDIA NEWS जनसेवा और जरूरतमंदों की मदद के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येंद्र पाठक (संजू भैया) ने एक बुजुर्ग एवं असहाय वृद्ध महिला के लिए सराहनीय पहल की है। महिला की स्थिति ऐसी है कि उन्हें आंखों से दिखाई भी नहीं देता और जीवनयापन के लिए दूसरों के सहारे की आवश्यकता है। उनकी पीड़ा को समझते हुए संजू भैया ने अपनी व्यक्तिगत सैलरी से प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का संकल्प लिया है।

खास बात यह है कि यह सहायता किसी निश्चित अवधि तक नहीं, बल्कि जब तक वह वृद्ध महिला जीवित रहेंगी, तब तक जारी रखने का संकल्प लिया गया है।

संजू भैया की इस पहल को जरूरतमंदों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और मानवीय सोच से जोड़कर देखा जा रहा है। आज के दौर में जहां कई बार लोग अपने आसपास जरूरतमंदों की परेशानियों को अनदेखा कर देते हैं, वहीं एक असहाय वृद्ध महिला को जीवनभर आर्थिक संबल देने का यह निर्णय मानवीय संवेदना का संदेश देता है। क्षेत्र में संजू भैया की इस पहल की सराहना हो रही है। समर्थकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि गरीबों और असहायों की मदद के लिए आगे आने की उनकी भावना ही उन्हें आमजन के बीच एक अलग पहचान दिलाती है।

वास्तव में सच्ची जनसेवा वही है, जिसमें जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए अपनी खुशियों और संसाधनों का भी हिस्सा बांटा जाए।

✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
  RPKP INDIA NEWS
             कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें