कलेक्टर ने पाटी के ग्रामो में पहुंचकर देखा निर्मित हो रहे कार्यो को –
( बड़वानी )
कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री ऋतुराज ने बुधवार को जिले के सबसे दुर्गम विकासखण्ड पाटी के ग्राम ओसाड़ा एवं मेघा पहुंचकर वहॉ पर हुये एवं हो रहे कार्यो का निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये ।
कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने अपने दौरे के दौरान ओसाड़ा के डुडिया फल्या पहुंचकर वहॉ पर निर्मित 8.16 लाख की लागत से निर्मित सीसी रोड़ का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी द्वय ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणो से भी चर्चा कर निर्मित मार्ग से संबंधित जानकारी प्राप्त कर मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये ।
कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने ओसाड़ा के स्कूल फल्या में 3.43 लाख की लागत से निर्मित हो रहे स्वच्छता परिसर के कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित इंजिनियर एवं सचिव को निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता अच्छी हो, वहीं स्वच्छता परिसर का पहुंच मार्ग से खड्डो का भराव करवाया जाये । जिससे ग्रामीणजन इसका उपयोग सुविधाजनक ढंग से कर सके।
कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने अपने दौरे के दौरान ग्रामीणो से भी चर्चाकर उचित मूल्य की दुकान से मिलने वाले खाद्यान्न की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान ग्रामीणो ने बताया कि उचित मूल्य दुकान से उन्हें नियमित खाद्यान्न मिल रहा है। गत माह उन्हें डबल खाद्यान्न भी प्राप्त हुआ है।
कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने मेघा की पहाड़ी पर पैदल चलकर बनाये जा रहे पत्थर बोल्डर चेकडेम के निर्माण कार्य का भी अवलोकन कर मौके पर उपस्थित जनपद पंचायत सीईओ पाटी एवं ग्रामीण विकास के अन्य पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि रोजगार मूलक इन कार्यो की संख्या बढ़ाते हुये अधिक से अधिक मजदूरो को रोजगार उपलब्ध कराया जाये। वहीं सुनिश्चित भी किया जाये कि गुणवत्ता कार्य बनी रहे ।
