
कलेक्टर श्री संजय गुप्ता की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में डीएलआरसी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में श्री गुप्ता ने बैंकर्स एवं अधिकारियों द्वारा फसल बीमा आवेदन हेतु किए गए प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने बैठक में निर्देशित किया कि माइक्रो फाइनेंस पर ध्यान दें। प्रधानमंत्री पथ विक्रेता योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने बैंकर्स को निर्देशित किया कि जो प्रकरण सैंक्शन हो चुके हैं, उनका समय वितरण सुनिश्चित करें। बैठक में श्री गुप्ता ने सभी बैंकर्स को सी आर आर पॉइंट बढ़ाने के प्रयास करने हेतु निर्देशित किया।