प्रत्येक किसान द्वारा खेतों में बोयी गई खरीफ फसल की जानकारी गिरदावरी के माध्यम से एकत्रित की गई है। पटवारियों द्वारा गिरदावरी एप से प्रत्येक खेत में बोयी गई फसल की जानकारी दर्ज की गई है। यह जानकारी किसान एप पर उपलब्ध है। इस संबंध में अपर कलेक्टर श्रीमती इला तिवारी ने कहा है कि किसान एप के माध्यम से सभी किसान गिरदावरी की जानकारी प्राप्त कर लें। इसके संबंध में यदि किसी तरही की आपत्ति हो तो 10 सितम्बर तक तहसील कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा दें। सत्यापन के बाद आपत्ति का निराकरण किया जायेगा। अपर कलेक्टर ने सभी एसडीएम तथा तहसीलदारों को पटवारियों एवं ग्राम पंचायत सचिवों के माध्यम से इस संबंध में प्रत्येक गांव में प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिये हैं।

( रीवा )

कलेक्टर इलैयाराजा टी ने निर्देश दिये हैं कि लोक सेवा गारंटी अन्तर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण समय सीमा के अन्दर किया जाय। समय सीमा से बाह्य होने पर लंबित आवेदन पत्रों के आधार पर पदाभिहित अधिकारी पर जुर्माना लगाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि लोक सेवा गारंटी के अन्तर्गत 9 सितम्बर तक 7309 आवेदन पत्र समय सीमा से बाह्य हैं। जबकि केवल 547 आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मऊगंज के यहां कुल 1209 आवेदन समय सीमा से बाह्य हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व त्योंथर स्तर पर 645 आवेदन समय सीमा से बाहर हैं। रायपुर कर्चुलियान के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व स्तर पर 587 आवेदन समय सीमा से बाहर के लंबित हैं। हुजूर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व स्तर पर 340 आवेदन एवं गुढ़ के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व स्तर पर 157 आवेदन समय सीमा से बाहर हैं। हनुमना के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के यहां 117 आवेदन समय सीमा से बाहर के हैं। जवा तहसीलदार के यहां 33 आवेदन एवं देवतालाब के नायब तहसीलदार के पास 22 आवेदन समय सीमा के बाहर के हैं। कलेक्टर ने इन आवेदन पत्रों को उच्च प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिये हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें