अमलतास अस्पताल मे ऑक्सीजन की कमी से किसी भी मरीज की मृत्यु नही हुई

( देवास )

कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के आदेश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने टीम सहित किया अस्पताल का निरीक्षण

कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के आदेश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने टीम सहित किया अमलतास अस्पताल का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी. शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया/ इलेक्‍ट्रानिक मीडिया के माध्यम से  अमलतास अस्पताल मे ऑक्सीजन सिलेण्डर खत्म होने पर 3 मरीज की मृत्यु की खबर चल रही थी। कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के आदेशानुसार तत्काल उक्त खबर को संज्ञान मे लेकर अमलतास अस्पताल प्रबंधन से जानकारी ली एवं सुबह 9 बजे सीएमएचओ डॉ एम.पी.शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. अतुल कुमार बिडवई, सहायक अस्पताल प्रबंधक धर्मेन्द्र जाट की सयुक्त टीम द्वारा अस्पताल का निरीक्षण कर जानकारी ली।
निरीक्षण मे पाया कि अमलतास अस्पताल मे 8 सितम्बर  को 156 मरीज भर्ती थे जिन्‍हे पर्याप्त मात्रा मे ऑक्सीजन मिल रही थी। अस्पताल मे 400 ऑक्सीजन सिलेण्डर की उपलब्धता थी। आवश्यकता अनुसार रिर्जव स्‍टॉक सिलेण्डर का उपयोग किया गया। अतिरिक्त स्‍टॉक के लिए 150 ऑक्सीजन सिलेण्डर रखे जाते है रात मे रिफलिंग हेतु 150 ऑक्सीजन सिलेण्डर की गाडी भौपाल से आते समय खराब होने से लेट होने की सूचना पर प्रशासन द्वारा तत्काल जिला अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेण्डरों की व्यवस्था कर ली गई थी। अस्पताल मे किसी भी मरीज की मृत्यु ऑक्सीजन की कमी से नही हुई। सभी भर्ती मरीजो के स्वास्थ्य की जानकारी दल द्वारा ली गई ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी. शर्मा ने बताया कि अमलतास अस्पताल मे 8 सितम्बर को 04 मरीजों की मृत्यु अन्य कारणों से हुई है। शांताबाई पति सत्यनारायण गिरी महिला उम्र-65 वर्ष निवासी शाजापुर भर्ती दिनांक-8 सितम्बर 20, उपचार के दौरान इनकी मृत्यु डायबटिज और ब्लड प्रेसर की बिमारी के कारण हुई इनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव  है।
अशोक-नानुराम कुमावत पुरूष उम्र-42 वर्ष निवासी उज्जैन भर्ती दिनांक 8 सितम्‍बर उपचार के दौरान इनकी मृत्यु किडनी की बीमारी एवं क्रोनिक एल्कोहलिक के कारण हुई इनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव  है।
जुबोबाई-शेर अली महिला उम्र-74 वर्ष निवासी एमजी रोड कन्नोद भर्ती दिनांक 31 अगस्त से इनका उपचार अस्तताल मे चल रहा था उपचार के दौरान इनकी मृत्यु मल्टी ओरगन फेलिवर के कारण हुई इनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव  है।
आनंदराव-पुरूष उम्र-52 वर्ष निवासी सौनकच्छ  इनका उपचार चल रहा था उपचार के दौरान इनकी मृत्यु निमोनिया,क्रोनिक,ब्लड प्रेसर की बीमारी के कारण हुई इनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव है।
डॉ शर्मा ने बताया कि अस्पताल मे भर्ती सभी मरीजो को चिकित्सकीय निगरानी में निर्धारित मात्रा मे आवश्यक ऑक्सीजन दी जाती है। किसी भी मरीज को ऑक्सीजन की कमी नही हुई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें