मलेरिया प्रभावित क्षेत्र में खिलाई गई मलेरिया प्रतिरोधक होम्योपैथिक औषधि
( बालाघाट )
19 सितम्बर को दूसरी एवं 26 सितम्बर को तीसरी खुराक दी जायेगी
|
जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिवराम साकेत व जिला नोडल अधिकारी डॉ. ललित ठाकरे ने बताया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी जिले के अधिक मलेरिया प्रभावित वाले आठ विकासखंडों के ग्रामों में मलेरिया प्रतिरोधक औषधि की पहली खुराक दिनांक 12 सितंबर 2020 को खिलाई गई है। इस प्रतिरोधक औषधि की दूसरी खुराक 19 सितंबर 2020 व तीसरी खुराक 26 सितंबर 2020 को खिलाई जाएगी। कार्यक्रम अंतर्गत जिला आयुष अधिकारी व जिला नोडल अधिकारी द्वारा परसवाड़ा विकासखण्ड अंतर्गत टिकरिया एवं बैहर विकासखण्ड अंतर्गत बन्ना व अन्य ग्रामों का निरिक्षण किया गया। जिला आयुष अधिकारी द्वारा चिन्हित ग्रामों के सभी हितग्राहियों से अपील की है कि सभी लोग आवश्यक रूप से मलेरिया प्रतिरोधक होम्योपैथी औषधि मलेरिया आप 200 का सेवन करें। होम्योपैथिक चिकित्सा से जुडे जानकारों का दावा है कि मलेरिया रोग प्रतिरोधक औषधि मलेरिया ऑफ-200 का अगर सेवन मलेरिया होने से पहले ही निश्चित अंतराल में किया जाये तो मलेरिया होने की संभावना काफी कम हो जाती है तथा यह औषधि स्वस्थ्य व्यक्ति में मलेरिया के प्रति प्रतिरोधक क्षमता बढाती है। |
