प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवासों में कराया डिजिटल ग्रह प्रवेश

( होशंगाबाद )

जिले में कोविड-19 अवधि के दौरान पूर्ण हुए 1461 आवासों में डिजिटल ग्रह प्रवेश कराया गया

     प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत कोविड-19 अवधि के दौरान पूर्ण हुए आवासों का डिजिटल ग्रह प्रवेश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की ऑनलाइन उपस्थिति के माध्यम से संपन्न हुआ। इसी अनुक्रम में  होशंगाबाद जिले में कोविड-19 अवधि के दौरान पूर्ण हुए 1461 आवासों का डिजिटल ग्रह प्रवेश कराया गया। जिसमें डिजिटल गृह प्रवेश कार्यक्रम के माध्यम से हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया। ग्रह प्रवेश कार्यक्रम में जिले के एनआईसी कक्ष से जिला पंचायत सीईओ श्री मनोज सरियाम, डिप्टी कलेक्टर भारती मेरावी  एवं हितग्राही शामिल हुए।
जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम अंतर्गत स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा अन्य गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम को उत्सव का रूप देने के लिए  के बाहर फीता, रंगोली सजावट आदि विभिन्न परंपराओं के अनुसार गृह प्रवेश कार्यक्रम को संपन्न कराया गया। कार्यक्रम को दूरदर्शन, वेबकास्टिंग लिंक एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से हितग्राहियों तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में जिले के विधायकों एवं अध्यक्ष जिला पंचायत होशंगाबाद द्वारा ग्राम पंचायतों में गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें