फूलकली चौधरी बनी पक्के घर की बनी मालकिन (खुशियों की दास्तां) –

( सतना )

गृह प्रवेशम कार्यक्रम के बाद शनिवार को रैगांव विधायक श्री जुगुल किशोर बागरी द्वारा जिले की जनपद पंचायत सोहावल के ग्राम सोहावल निवासी श्रीमती फूलकली चौधरी पत्नी बृजभान चौधरी के प्रधानमंत्री आवास का फीता काटकर गृह प्रवेश कराया। श्रीमती फूलकली को प्रधानमंत्री आवास योजना की बदौलत कोरोना काल जैसे संकट की घड़ी में भी पक्के घर की मालकिन बन गई हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना से श्रीमती फूलकली के पक्के घर का सपना साकार हो गया है। श्रीमती फूलकली ने उत्साहपूर्वक परिवार के साथ नये घर में प्रवेश किया। श्रीमती फूलकली अपने नये घर को लेकर काफी खुश है। श्रीमती फूलकली का परिवार अब तक मिट्टी के कच्चे घर में रहता था। जिसके कारण उसे बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने की समस्या रहती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना ने श्रीमती फूलकली की आवास की चिंता को दूर कर दिया है। श्रीमती फूलकली को कोरोना काल में पक्के घर की सौगात मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें