पैरालीगल वालेंटियर्स को नालसा एवं सालसा की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में दी गई जानकारी –

( दमोह )

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष के मार्गदर्शन में सचिव एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह द्वारा प्रशिक्षित पैरालीगल वालेंटियर्स की ऑनलाईन वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से मीटिंग ली गई, जिसमें पैरालीगल वालेंटियर्स को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर की योजनाओं को संचालित किये जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। आमजन की मदद किये जाने व कोरोना महामारी से बचाव हेतु शासन द्वारा प्रदत्त गाईडलाईन को नागरिकों तक पहुंचाने हेतु आग्रह किया गया।
पैरालीगल वालेंटियर श्री प्रभात सोनी द्वारा मानसिक रोगी करन अहिरवाल के घर जाकर उनके परिवार वालों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। इसी प्रकार पैरालीगल वालेंटियर श्री देवी सिंह द्वारा ग्राम पंचायत बनवार में गरीबी रेखा के नीचे यापन करने वाली एक वृद्ध महिला जिसे दो साल से कमर में बहुत दर्द हो रहा था उसे निःशुल्क कमर बेल्ट दिया, जिससे कमर का दर्द कम हुआ एवं उसे निःशुल्क सहायता मिली। पैरालीगल वालेंटियर श्री मुकेश कुमार नवीन द्वारा मजदूरों की सहायता की गई जिसमें उन्हें मजदूरी का भुगतान न होने पर उनके आवेदन तैयार कर श्रम विभाग को प्रेषित करवाये गये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें