बालिका संप्रेषण गृह शहडोल का प्रधान न्यायिक मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण –
( शहडोल )
|
निरीक्षण के दौरान प्रधान न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बालिका द्वारा बनाए गए मास्क का भी अवलोकन किया तथा बालिका को सिलाई संबंधी प्रशिक्षण देने हेतु निर्देश दिए तथा बालिका को कोविड-19 संक्रमण के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान प्रधान मजिस्ट्रेट द्वारा संस्था में वृक्षारोपण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती अपर्णा उपाध्याय, अधीक्षक श्रीमती संगीता भगत, शिक्षिका श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती चित्रा श्रीवास्तव, श्रीमती रामकली साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे। |
